Home Hindi यू-17 फीफा विश्व कप को समर्थन देगा बैंक ऑफ बड़ौदा

यू-17 फीफा विश्व कप को समर्थन देगा बैंक ऑफ बड़ौदा

0
45
FIFA U 17 World Cup Delhi Event

FIFA U 17 World Cup Delhi Eventनई दिल्ली: भारत की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए पहले ‘राष्ट्रीय समर्थक’ के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को साझेदारी की। फीफा यू-17 विश्व कप की स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “हमें इस बात की बेहद खुशी है कि बैंक ऑफ बड़ौदा फीफा यू-17 विश्व कप-2017 से जुड़ने वाली देश की पहली कंपनी बनी।”

प्रफुल्ल ने कहा, “फुटबाल के साथ इस कंपनी का लंबा जुड़ाव रहा है और कई वर्षो से यह कंपनी फुटबाल में सक्रिय भागीदारी करती आ रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा देश में फुटबाल के विकास को लेकर हमारी महात्वाकांक्षा को समझती है।”

उन्होंने कहा, “एआईएफएफ के अध्यक्ष के तौर पर मैं इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हूं कि देश में फुटबाल के विकास को जरूरी समर्थन मिलता रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हमारी यह साझेदारी देश में फुटबाल के विकास की गति को सही दिशा देगी।”