Home Uncategorised बैडमिंटन : वर्ल्ड सुपर सीरीज के दूसरे ग्रुप मैच में हारीं सिंधु

बैडमिंटन : वर्ल्ड सुपर सीरीज के दूसरे ग्रुप मैच में हारीं सिंधु

0
25
Premier Badminton League - PV Sindhu Chennai Smashers

PV Sindhu Indian badminton player 1दुबई:भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को गुरुवार को यहां जारी वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल्स के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हार मिली। सिंधु को चीन की यू सुन ने राउंड रोबिन मुकाबले में 21-15, 21-17 से हराया। यह मैच 49 मिनट चला।

सिंधु ने बुधवार को अपने पहले राउंड रोबिन मैच में जापान की अकाने यामागुची को 12-21, 21-8, 21-15 के अंतर से हराया था।

अब सिंधु को अपने तीसरे मैच में विश्व की नम्बर-1 खिलाड़ी स्पेन की केरोलिना मारिन से होगा। रियो ओलम्पिक के बाद मारिन और सिंधु की यह पहली भिड़ंत होगी।

मारिन ने रियो ओलम्पिक के फाइनल में अगस्त में सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक जीता था